2024-11-14T06:22:49
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (अंग्रेज़ी: Reliance Industries Limited) एक भारतीय संगुटिका नियंत्रक कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। रिलायंस पूरे भारत में ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार के क्षेत्र में कारोबार करती है[2]। रिलायंस भारत की सबसे अधिक लाभदायक कंपनियों में से एक है, [3] तथा बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी है[4] एवं राजस्व के मामले में भी यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।[5] 22 जून 2020 को बीएसई पर बाजार पूंजीकरण, 11, 43, 667 करोड़ को पार करने के बाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण में $ 150 बिलियन से अधिक पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी। [6][7] 2022 में फॉर्च्यून ग्लोबल ५०० लिस्ट द्वारा कंपनी को विश्व के सबसे बड़े कारपोरेशन की सूची में 104 वां स्थान प्राप्त हुआ। [8] यह 2, 36, 000 से अधिक कर्मचारियों के साथ भारत में दसवां सबसे बड़ा नियोक्ता भी है | 31 मार्च, 2022 तक RIL का बाजार पूंजीकरण US$243 बिलियन था[9] | रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड वर्तमान में 2023 की फॉर्च्यून लिस्ट में 88वें स्थान पर है। यह "विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों" की ग्लोबल 500 की लिस्ट है। रिलायंस वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी है।[50] 8928573794 १९६०-१९८० कंपनी की स्थापना धीरूभाई अंबानी ने 1996 में रिलायंस कमर्शियल कॉर्पोरेशन के रूप में की थी[10]। १९६५ में साझेदारी समाप्त हो गई और धीरूभाई ने फर्म के पॉलिएस्टर व्यवसाय को जारी रखा। [11] १९६६ को रिलायंस टेक्सटाइल्स इंजीनियर्स पप्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र में शामिल किया गया। ८ मई १९७३ को यह रिलायन्स इण्डस्ट्रीज लिमिटेड बन गया। १९७५ में कंपनी ने वस्त्र उद्योग प्रारम्भ किया और विमल इसका प्रमुख ब्रांड गया। कंपनी ने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) १९७७ में आयोजित की। [12] १९७९ में एक कपड़ा कंपनी सिद्धपुर मिल्स कंपनी के साथ समामेलित हो गई। [13] १९८० में कंपनी ने E. I. du, यू.एस. के साथ वित्तीय और तकनीकी सहयोग के साथ पातालगंगा, रायगढ़, महाराष्ट्र में एक पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न प्लांट की स्थापना करके अपने पॉलिएस्टर यार्न व्यवसाय का विस्तार किया। [14]
Have a question? Ask here!
Required fields are marked *